भांडेर की पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया ने आज भांडेर विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों का दौरा किया । बेरछ में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम मे शामिल होकर ग्राम वासियों के साथ स्वच्छ ग्राम अभियान मैं लोगों को जागरूक किया । इस अवसर पर पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से समाज में चेतना पैदा की, क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सोच है कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है ,और गंदगी ना होने के कारण न केवल गांव, बल्कि व्यक्ति, व्यक्ति में भी स्वच्छता के कारण परिवर्तन आता है । पूर्व विधायक पिरौनिया ने कहा कि अगर हम घर और अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखेंगे तो बीमारियों से दूर रहेंगे, और बीमारियां ना होने के कारण हम उन पर होने वाले एक बड़े खर्चे को भी रोक सकते हैं । पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि हम सब लोग गांव के चौपाल,मंदिर,स्कूल और सभी सड़कों को स्वच्छ रखें, तथ लोगों को भी जागरूक रखें, इस अवसर पर सरपंच विमला गिरवर यादव एवं भाजपा के मंडल महामंत्री श्री बिशुनसिंह यादव ने पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया का स्वागत किया ।
इस अवसर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री ओमप्रकाश रावत,रघुवीर सिंह पटवारी,पूरनसिंह यादव,कमल सिंह यादव, राकेश भदोरिया, बहादुर सिंह पाल सचिन यादव राजा यादव धीरेंद्र यादव सिया शरण श्रीवास्तव राजेंद्र सिंह यादव हनी सरवरिया छत्रपाल यादव दौलत सिंह यादव पर अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे

0 टिप्पणियाँ