प्रवर्तन निदेशालय (ईडी )द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह जी को नोटिस दिए जाने के विरोध में आज भिंड जिले में जगह जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं
अभी हाल ही में भिंड कांग्रेस ईकाई द्वारा कल भिंड के मुख्य चौराहे पर ईडी का पुतला जलाया गया है और हर जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध रैलियां निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है
भिंड कांग्रेस ईकाई के कार्यकताओं का आरोप है कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केन्द्र व राज्य में बैठी भाजपा सरकार मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉ गोविंद सिंह जी को षणयंत्र करके फंसाने का धृणित कार्य कर रहीं हैं
भिंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्र तथा राज्य में बैठी भाजपा सरकार को यह चेतावनी दी है कि यदि ईडी द्वारा षणयंत्र द्वारा लहार विधानसभा डॉक्टर गोबिंद सिंह को दुबारा परेशान किया जाता है तो हम भिंड जिले के हर गांव गांव व गली गली में विरोध प्रदर्शन करेगे
वही ब्राम्हण समाज के संभागीय अध्यक्ष भाजपा नेता हृदेश शर्मा द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और लहार विधायक डॉ गोबिंद सिंह द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) के कार्यक्षैत्र में सहयोग की जगह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) के ऊपर प्रश्नचिन्ह लगा कर प्रेस वार्ता करने तथा भिंड जिले अपने आपराधिक गुर्गो को कार्यकर्ता बनवा कर जगह जगह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) के विरोध में आगजनी हिंसा करवाईं जा रही है यह असवैधानिक है इससे हमारे जिले व मध्यप्रदेश का माहौल खराब होने की संभावना है

0 टिप्पणियाँ