भिण्ड, महाशिवरात्रि के अवसर पर 18 फरवरी को ज्ञानवर्धन रामलीला समिति एवं आलमपुर नगर के भक्तों द्वारा आलमपुर कस्बे में वनखण्डेश्वर महादेव मन्दिर टेढ़ा मठी से बैण्डबाजे के साथ भगवान शिवजी की भव्य बारात निकाली जाएगी। जो नगर में भ्रमण के पश्चात प्राचीन हरिहरेश्वर बड़ी माता मन्दिर पर पहुंचेगी। जहां पर पूर्ण विधिविधान से शिव-पार्वती विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

शिव विवाह के दौरान सभी रस्में होंगी पूरी
शिव पार्वती विवाह के दौरान तेल, मण्डप, टीका, जयमाला कार्यक्रम, भोजन प्रसादी सहित अन्य सभी रस्में पूर्ण की जाएंगी। जो एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान संपन्न होती हैं। महाशिवरात्रि के पर्व पर निकलने वाली महादेव की बारात के साथ अन्य देवी देवताओं की भव्य झांकी भी निकाली जाएगी। शिव बारात में आलमपुर कस्बे के सैकड़ों शिव भक्त शामिल होंगे। शिव बारात कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकलने के दौरान नगर वासियों द्वारा शिव बारात का कई जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सत्कार किया जाएगा। ज्ञानवर्धन रामलीला समिति एवं नगर के शिव भक्तों द्वारा इस समय शिव बारात की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं।

0 टिप्पणियाँ