लहार : नगर में जगह-जगह फुटकर गल्ला व्यापारियों द्वारा अनाज की खरीदी की जा रही है और जो सीमा तय की गई है, उससे कहीं ज्यादा खरीदी कर स्टाक किया जा रहा है। साथ ही मंडी टैक्स की चोरी भी की जा रही है।
फुटकर गल्ला व्यापारियों को दस क्ंिवटल तक अनाज खरीदने की अनुमति रहती है, लेकिन यह इससे कहीं ज्यादा अनाज खरीदकर बेच रहे हैं और मंडी टैक्स चोरी कर रहे हैं। टैक्स चोरी पर रोक लगाने में मंडी के अधिकारी, कर्मचारी नाकाम साबित हो रहे हैं। फुटकर गल्ला व्यापारियों के यहां लगातार स्टाक की जांच भी नहीं की जाती है। यदि स्टाक की जांच हो, तो टैक्स चोरी सामने आ जाएगी। इन व्यापारियों की जगह यदि किसान सीधे मंडी में अनाज बेचने जाएं, तो टैक्स चोरी की संभावना कम हो जाती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी मात्रा में पीडीएस के चावल की खरीद फरोख्त का कारोबार भी हो रहा है इसे किसकी शह प्राप्त यह तो मंडी प्रशासन ही जाने
इनका कहना है
"लहार नगर में मंडी के बाहर खरीद करने बाले सभी करोबारी लाइसेंसधारी है"
दुर्गा शंकर शुक्ला
मंडी सचिव
कृषि उपज मंडी लहार

0 टिप्पणियाँ