परम पूज्य गुरुदेव अनंत विभूषित श्री रावतपुरा सरकार ने दबोह में देहली नेशनल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ



जितेंद्र यादव/देवानंद नायक 
भिण्ड  दबोह नगर में  अनुसूचित जाति जनजाति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया इसी कार्यक्रम के तत्वधान में परम पूज्य गुरुदेव अनंत विभूषित श्री रावतपुरा सरकार द्वारा देहली नेशनल पब्लिक स्कूल का शुभारंभ किया मुख्य अतिथि परम पूज्य गुरुदेव श्री रावतपुरा सरकार एवं विशिष्ट अतिथि शिवनारायण दुबे एवं अध्यक्षता देव सिंह यादव सचिव अनुसूचित जाति शिक्षण संस्थान के कर कमलों द्वारा की गई  अनुसूचित जाति  शिक्षण संस्थान के सचिव देव सिंह यादव द्वारा बताया गया कि नगर में देहली नेशनल पब्लिक स्कूल का शुभारंभ किया गया जिसमें नगर के छात्र छात्राओं को कहीं बाहर शिक्षण के लिए नहीं जाना पड़ेगा उनको उच्च शिक्षा (अंग्रेजी माध्यम) का प्रबंध आपके नगर में ही प्राप्त होगा कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक  एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ