भिण्ड।। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष(2023) की 2 दिवसीय वार्षिक बैठक दिल्ली वैशाली मेट्रो स्टेशन के नजदीक कैलाश मानसरोवर भवन इंदिरापुरम, मेरठ प्रान्त के गाजियाबाद में रखी गई है l भारत तिब्बत सहयोग मंच युवा विभाग के राष्ट्रीय महामंत्री अर्पित मुदगल ने प्रेस को बताया है कि इस बैठक में दोनों दिन संगठन के मार्गदर्शक व संघ के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय श्री इंद्रेश कुमार जी का मार्गदर्शन तथा हिमाचल यूनिवर्सटी के कुलपति रहे व मंच संरक्षक डा. कुलदीप चन्द अग्निहोत्री तथा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल का सान्निध्य प्राप्त होगा। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सरदार श्री हरजीत सिंह ग्रेवाल करेंगे।
यह राष्ट्रीय बैठक का शुभारंभ चार फरवरी शनिवार को प्रातः ग्यारह बजे प्रथम सत्र से शुरू होकर पाँच फरवरी रविवार सांय 4 बजे तक समापन होगी।इस बैठक में अपेक्षित कार्यकर्त्ता की श्रेणी तय है जिसमें
*1) तीनों इकाइयों की पूरी राष्ट्रीय टीम (मैंन, युवा व महिला इकाई)*
*2) सभी प्रांतों के अध्यक्ष तथा महामंत्री ( तीनों इकाइयों के)*
*3) पर्यावरण, प्रबुद्ध, विदेश एवं प्रचार विभाग के राष्ट्रीय संयोजक एवं सह संयोजक*
*4) सभी क्षेत्र संयोजक, सह संयोजक एवं क्षेत्र समिति के सदस्य*
*5) प्रांत की मुख्य इकाई के प्रचार एवं सह प्रचार प्रमुख*
*6) प्रबुद्ध विभाग के प्रांत संयोजक एवं सह संयोजक*
श्री मुदगल ने *सभी अपेक्षित कार्यकर्त्ताओं से आग्रह किया है कि बैठक के नियत दिन व समय अनुसार पहुँचने का आव्हान किया है।
निवेदक :-
*अर्पित मुदगल* (राष्ट्रीय महामंत्री युवा विभाग)
*भारत तिब्बत सहयोग मंच*

0 टिप्पणियाँ