Stretch Marks Skin Care :स्ट्रेच मार्क्स की समस्या सिर्फ 21 दिन में दूर करेगा ये घरेलू नुस्खा

स्ट्रेच मार्क्स के कारण अक्सर फीमेल्स को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। स्ट्रेच मार्क्स की समस्या काफी आम है और इन्हें दूर करने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं। लेकिन सबसे सेफ और बेस्ट हैं नैचरल तरीके। सिर्फ 21 दिनों में स्ट्रेच मार्क्स दूर करने की एक नैचरल विधि यहां जानें। Stretch Marks Skin Care


Stretch Marks Removal tips
Stretch Marks Removal tips

जब इंसान के शरीर में तेजी के साथ बदलाव होता है तो स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। अक्सर शरीर की ग्रोथ होने, वजन बढ़ने या स्किन को लगातार तेजी खरोचने से भी स्ट्रेच मार्क्स आते हैं। ये रेखाएं शरीर के कई हिस्सों में दिखाई दे सकती हैं, जिनमें बैली, हिप्स थाइज और बैक शामिल हैं। वैसे तो ये मेल्स या फीमेल्स किसी को भी हो सकते हैं लेकिन प्रेग्नेंसी को दौरान इस प्रॉब्लम को सबसे ज्यादा देखा जाता है। Stretch Marks Removal tips
बाजार में ऐसे कई प्रॉडक्ट्स मौजूद हैं जो स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने का दावा करते हैं लेकिन वास्तव में, निशान समय के साथ कम तो हो सकते हैं, लेकिन वे पूरी तरह से गायब नहीं होते हैं। ऐसे में बेहतर कि आप केमिकल बेस्ड प्रॉडक्ट्स के साथ स्किन पर रिस्क न लें। इसकी जगह आप नैचरल रेमेडीज अपनाएं।

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने वाला घरेलू जेल बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए होंगी।

  • 1 गाजर
  • 1 चम्मच नारियल का तेल
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 विटामिन ई कैप्सूल

सबसे पहले एक गाजर छीलकर कद्दूकस कर लें। गाजर में बीटा कैरोटीन और विटामिन-ए पाए जाते हैं, जो नई स्किन सेल्स को बनाने में मदद करते हैं।

गाजर खून साफ करता है। ये red blood carpels यानी लाल रक्त कोशिका के उत्पादन को बढ़ाता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

अब सबसे पहले कद्दूकस किए हुए गाजर को निचोड़कर उसका रस निकाल लें।

इसमें एक बड़ा चम्मच नारियल तेल मिलाएं।

जब ये दिनों चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तब ऐलोवेरा जेल और विटमिन-ई का कैप्सूल डालकर जेल को अच्छी तरह से फेटते हुए मिक्स कर लें।

फिर इसे 15 से 20 मिनट के लिए रख दें ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए।

इसे स्टोर करने के लिये

इस स्ट्रेज रीमूविंग जेल को आप ज्यादा से ज्यादा एक सप्ताह के लिए स्टोर कर सकती हैं। इसे कांच के जार में भरकर फ्रिज में रख दें। फिर जब भी लगाना हो तो इसे फ्रिज से निकालर लगा लें और वापस फ्रिज में ही रख दें।

यह हर्बल जेल सिर्फ 21 दिन यानी 3 सप्ताह में आपके स्ट्रेज मार्क्स को बहुत लाइट कर देगा। यानी आपकी स्ट्रेज मार्क्स दिखने की यह समस्या काफी हद तक कंट्रोल हो जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ