विकास खण्ड स्तर पर आयोजित रोजगार मेलों के आयोजन के अन्तर्गत सुरक्षा गार्ड के पंजीयन के लिए जिले के सभी विकास खण्डों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला परियोजना प्रबंधन म.प्र.डे.रा.ग्रा.अजीविका मिशन द्वारा बताया गया है कि विकास खण्ड रौन 17 फरवरी को, 20 फरवरी को गोहद में एवं 21 फरवरी 2023 भिण्ड में शिविरों का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर जिले के सभी जनपद पंचायत कार्यालयों में लगाए जा रहे हैं। जिला परियोजना प्रबंधक ने समस्त विकास खण्ड प्रबंधकों को पत्र जारी कर जनपद पंचायत कार्यालय में एक कक्ष उपलब्ध कराते हुए आवश्यक सहयोग करने के लिए कहा है। सुरक्षा गार्ड के पंजीयन के लिए इच्छुक बेरोजगार युवक जो 10वीं, 12वीं पास हों और आयु 21 से 37 वर्ष तथा ऊचाई 167.5 से.मी. रखते हों अपना पंजीयन कराऐं।

0 टिप्पणियाँ