*पूर्व विधायक पिरौनिया ने 200 हितग्राहियों को किया खाद्यान्न वितरण*
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में हितग्राहियों को आज ग्राम भलका सहकारी साख संस्था वितरण कैन्द्र मे पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया ने अन्न वितरित किया । पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे भृमण के दौरान गरीबो को पीडीएस का अन्न दिलाया ।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत हितग्राहियों मे 200 हितग्राहियों को 3 किलो चावल 2 -2 किलो गेहूं वितरित किए ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि भाजपा की एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार गरीब और समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है ।प्रधानमंत्री गरीब अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से गरीबों को गेहूं और चावल वितरण यह अद्वितीय कार्य है ।
पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि वितरण कार्यक्रम के माध्यम से गरीबों को सहायता मुहैया कराना भारतीय जनता पार्टी सरकारों का लक्ष्य है, आज भांडेर विधानसभा क्षेत्र के अनेक गेहूं वितरण केंद्रों से इकाइयों को निशुल्क निशुल्क अनाज वितरण किया जा रहा है। इस जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ लें ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष पन्नालाल यादव, जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह यादव, पूर्व महामंत्री कोमल कोरी, दीपक जाट, अरविंद बंशकार, राघवेंद्र सिंह यादव, कमल परिहार, सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे ।
*पूर्व विधायक पिरौनिया पहुंचे अनेक गांवों में*
भाण्डेर के पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया ने आज भांडेर के ग्राम तैडोत,भलका,अहरौनी,सैमाहा,उडीना,तिधारा,आदि क्षेत्रों का दौरा किया । बहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल हुए ।
*पिरौनिया ने शौक संवैदनाएं प्रकट की*
भाण्डेर के पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया ने क्षेत्र में विगत दिनों हुई गमियों मे पहुंच कर शौक संवेंदनाए व्यक्त की ।
भांडेर नगर में चतुरभुज राजमंदिर के पास भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्व,रमेश चंद शराफ के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे, स्वर्गीय सूर्यकांत बोरगांवकर के निधन पर शोक व्यक्त किया । भलका मे मुरली जाटव के निधन पर संवेदना व्यक्त की । इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, भोलाराम गोलानी ,रविंद्र कुमार सत्यार्थी, कमलेश सराफ, मयंक यादव, विकी सिंह,महेंद्र चौहान, विकास प्रजापति ,विकास साहू, विवेक साहू ,सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



0 टिप्पणियाँ