भांडेर के पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया ने आज बीकर ,नरगढ़, कामद मैं आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह मैं पहुंचकर पुराण पूजन किया ,एवं कथा व्यास पंडित सिद्ध शरण पाठक, पंडित पंकज मणि त्रिपाठी का माल्यार्पण द्वारा सम्मान किया । इस अवसर पर पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कहा कि आज तथाकथित धर्मनिरपेक्षता वादी लोग राम और राम चरित्र मानस पर उंगली उठाने का काम कर रहे हैं ,तथा समाज में विद्वेष की भावना पैदा कर रहे हैं, ऐसे लोगों से हमें सचेत रहने की आवश्यकता है । पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि राम का चरित्र समाज के लिए अनुकरणीय है, और समाज जीवन में जीवन जीने का मार्ग प्रेरित करता है । इस अवसर पर अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे।
*एण्ड्रीग्रेटेड डे्ंनेज सिस्टम निर्माण से स्वच्छता आएगी : पिरौनिया*
ग्राम बीकर के सरपंच शैलेंद्र दांगी द्वारा गांव में किए जा रहे विकास कार्य कीक,एंड एंट्रीग्रेटेड ड्रैनेज सिस्टम निर्माण के बारे में जानकारी दी । इसके अंतर्गत बीकर गांव के अनेक मार्गों को अंडर ग्राउंड वाटर तथा नालियों का निर्माण किए जाने की जानकारी दी एवं गांव का निरीक्षण कराया, जिससे गांव गंदगी मुक्त और स्वच्छता युक्त ग्राम निर्माण में योगदान किया जा सके,।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भज्जू राय ,सरपंच दिनेश शर्मा धरावा, कमलेश तिवारी ,प्रवेश तिवारी, महामंत्री रामेश्वर बंशकार ,अतर सिंह पटेल, अभिषेक यादव, संजय वर्मा, शिव कुमार पाल, शिवरामपाल ,महेश कुमार गुप्ता, रमेश गुप्ता, सुरेश प्रसाद, रामनिवास कसाब, राकेश प्रसाद, उमेश प्रसाद, ब्रजमोहन कसाब, हल्के दांगी ,राजू दांगी ,सुल्तान परिहार, राधे राधे दांगी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे

0 टिप्पणियाँ