कबड्डी टूर्नामेंट का पूर्व कमिश्नर महेशचंद्र चौधरी ने किया शुभारंभ

  • कबड्डी टूर्नामेंट का पूर्व कमिश्नर महेशचंद्र चौधरी ने किया शुभारंभ
  • खेलों से शारीरिक ,मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है- पूर्व कमिश्नर महेश चंद्र चौधरी
  • जितेंद्र यादव/देवानन्द नायक


भिंड लहार विधानसभा के कुरथर ग्राम में जिला स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व कमिश्नर महेश चंद्र चौधरी द्वारा किया गया।  कुरथर ग्राम की आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व कमिश्नर महेशचंद्र चौधरी का शाल एवं श्रीफल एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया उनके साथ में भाजपा नेता कल्याण सिंह कौरव , एवं पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी अवधेश त्रिपाठी एवं मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा राकेश यादव,  पूर्व मंडल अध्यक्ष कप्तान सिंह कौरव, भाजपा महामंत्री आलमपुर राकेश रजक ,भाजपा मंडल दबोह मीडिया सह प्रभारी जितेंद्र यादव आदि लोगों का शाल एवं श्रीफल से  समिति द्वारा स्वागत किया गया इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया पूर्व कमिश्नर महेश चंद्र चौधरी द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है खेलों से व्यक्ति अनुशासित होता है खेलो से शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास होता है


प्रत्येक खिलाड़ी का दायित्व है कि वह खेल को खेल भावना से खेले आज ग्रामीण अंचल से उभरते हुए खिलाड़ी देश एवं विदेशों में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं
इसके बाद आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि का कबड्डी के खिलाड़ियों का परिचय कराया गया तदोपरांत खेल प्रारंभ हुआ। खेलों में कबड्डी,800मीटर ,400 मीटर दौड़ रस्सी खींच एवं अन्य प्रतियोगिताएं सम्मिलित है आयोजन समिति में प्रमुख रूप से जगत सिंह कौरव, मेहताब सिंह कौरव, छोटे सिंह कौरव, कल्याण सिंह कौरव ,जसवंत सिंह कौरव सुनील माहौर, एवं रेफरी के रूप में लोकेंद्र सिंह कौरव आदि लोग हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ