जितेंद्र यादव/देवानंद नायक
*भांडेर के पूर्व विधायक एवं भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पिरौनिया ने आज भांडेर विधानसभा क्षेत्र के भाण्डेर नगर सहित ग्राम सिमथरा,नटर्रा,चंद्रौल,दैवरा,सोहन, खिरिया आलम,* *भलका,माधौपुरा आदि ग्रामों का दौरा किया जहां आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए ।*
*सिद्ध पीठ खिरिया आलम में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह में पहुंचकर उन्होंने पूजन किया एवं भागवत कथा का श्रवण किया , वही भलका में आयोजित श्री रामचरित्र मानस सम्मेलन में पहुंचकर रामायण जी की आरती में भाग लिया ।*
*इस अवसर पर भाजपा के भाजपा मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद धाकड़ ,पूर्व महामंत्री नारायण सिंह यादव, जनपद सदस्य मदारी बंशकार, पूर्व महामंत्री रामेश्वर बंशकार, दीपक जाट, अरविंद बंशकार, अभिशेख यादव, चंद्रप्रकाश कौरव, श्यामाचरण तिवारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।*

0 टिप्पणियाँ