भाजपा मंडल मिहोना की कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न

*""*

*वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूती से कार्य करना होगा - आशुतोष तिवारी*

*मिहोना-:-* आज मंदाकिनी पैलेस मिहोना में भारतीय जनता पार्टी मंडल मिहोना की कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आकांक्षी विधानसभा लहार क्रमांक 11 के प्रभारी केविनेट मंत्री मा. आशुतोष तिवारी जी ने कहां कि मंडल के सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं को मंडल,शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक मजबूती से कार्य करना होगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने बताइए कि  बूथ के त्रिदेव समिति शक्ति केंद्र की समितियों एवं मंडल के सभी पदाधिकारियों वरिष्ठ नेता गणों को बड़ी चिंता के साथ कार्य करना होगा।हमारी पार्टी हमारे वरिष्ठ नेतृत्व की ऐसी आकांक्षा है।कि जो विधानसभा मध्यप्रदेश में हम कई बार से हार रहे हैं ऐसी विधान सभाओं को आकांक्षी विधानसभा का नाम देकर उन विधानसभाओं में सक्रियता से कार्य करके उन विधानसभा में अपनी पार्टी का परचम लहराना है इस कार्य को करने के लिए हम और आपको तन मन धन से लगना होगा क्योंकि समय बहुत कम है आज से ही हम अपने कार्य में लग जाए इसी आशा और विश्वास के साथ मैं सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। और इसके पश्चात कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विकास बौहरे ने कहा कि पार्टी की जो मनसा है जो आशा है हमारी विधानसभा के कार्यकर्ताओं से उसी के निमित्त आप सभी से यह आग्रह करता हूं कि आप लोग और हम सब मिलकर पार्टी की उस आकांक्षा उस आशा को जिस आशा से पार्टी ने हमारी विधान सभा को आकांक्षी विधानसभा का नाम दिया है हम पार्टी के उस उद्देश्य के साथ लग जाए और पार्टी की जो आकांक्षा है उसको पूर्ण करके 50% से अधिक मतों का समर्थन लहार विधानसभा में हमारे पार्टी के प्रति हो जाए इसी के साथ मैं आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ।मंचासीन अतिथियों में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मा. अशोक चौधरी जी,विधानसभा संयोजक आदरणीय नवल किशोर मिश्रा जी,जिला उपाध्यक्ष आदरणीय उपेंद्र शर्मा जी,जिला कार्यालय मंत्री आदरणीय आर.बी.सिंह बघेल जी,जिला कोषाध्यक्ष आदरणीय मनोज शास्त्री जी,जिला मंत्री एवं मिहोना मंडल प्रभारी राजेश गौरव जी,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदरणीय हृदेश सिंह जी,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मिहोना आदरणीय संतोष बौहरे जी पूर्व मंडल महामंत्री उमाशंकर तिवारी जी,महिला मोर्चा मंडल महामंत्री श्रीमती चित्ररंजना श्रीवास्तव जी रहीं।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार पूर्व पार्षद हरिबाबू निराला जी ने किया और अंत में आभार प्रदर्शन भाजपा मंडल महामंत्री रूद्र प्रताप सिंह ने किया व्यवस्था प्रमुख रहे भाजपा मंडल महामंत्री बाल्मीकि और भारतीय जनता पार्टी के मंडल के पदाधिकारी गण एवं मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।  

रमाकांत पटसारिया
जिला मिडिया प्रभारी
 भारतीय जनता पार्टी भिंड मध्य प्रदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ