भिण्डएनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जिले भर में व्ही.एच.एन.डी दिवस पर आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा शासकीय स्कूलों में 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन सीरप व 5 साल से 10 साल तक के सभी बच्चों को शासकीय प्राईमरी स्कूलों में आयरन की गुलाबी टेबलेट तथा कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के सभी बच्चों को आयरन की नीली गोली खिलायी गयी।
इस दौरान ग्राम बिरखड़ी, पिपरोली, बन्थरी, मेहदा, मुडियाखेरा, काथा तथा झांकरी के शासकीय स्कूलों में आयरन की दवा खिलायी गयी एवं भोपतपुरा, आकोन, बरोली के आंगनवाड़ी केन्द्रों में सीएचओ के द्वारा आयरन की दवा खिलायी गयी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यू.पी.एस कुशवाह ने बताया कि एन.एफ.एच.एस-5 के अनुसार प्रदेश में लगभग 72 प्रतिशत 5 वर्ष तक की आयु के बच्चे 58 प्रतिशत किशोरी बालिकाएं ( 15 से 19 वर्ष) एवं 31 प्रतिशत किशोरवय बालक एनीमिया से ग्रसित हैं। एनीमिया की व्यापकता को प्रभारी रूप से कम करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, जिले के समस्त अविभावकों से अपेक्षा है कि अपने बच्चों को शत् प्रतिशत लाभान्वित करें।

0 टिप्पणियाँ