सर्दी के प्रकोप से गौवंश को बचाने युवा आये आगे ,बनाई अस्थाई गौशाला


संतोष चौहान के गौसेवा कार्य से प्रेरित होकर कर रहे गौसेवा*

**********************
लहार.नगर में एक तरफ़ हाड कपांती सर्दी का कहर जारी है आये दिन सर्दी से विमार होकर गौवंशो की मौत हो रहीं हैं शासन प्रशासन द्वारा गौवंशो को भुख प्यास सर्दी से वचाने के कोई इंतजाम नहीं किये जा रहें समाज की उदासीनता के चलते भी हर तरफ गायों के कष्टदायक दुर्दशा पुर्ण हालात देखें जा रहे हैं दुसरी ओर लहार नगर के गौ रक्षक युवा गौमाता को बचाने का भरपुर प्रयास कर रहे हैं अस्थाई गौशाला वनाकर भटकती वेसहार गायों को आश्रय दे रहें हैं चारे पानी रखरखाव का इंतजाम कर अलाव जला कर गौवंशो को तपा रहें हैं विमार घायल गायों का उपचार करवा रहे हैं यहां वता दें की यह गौरक्षक प्रति वर्ष इसी तरह गौशाला वनाकर गौसेवा करतें हैं लेकिन प्रशासन ने इनका कभी कोई सहयोग नहीं किया गौरक्षा संगठन प्रमुख संतोष चौहान ने नगर के गौभक्तों से अपील करते हुए कहा की गौवंशो की सेवा करने वाले इन गौरक्षकों का सभी नगरवासियों को सहयोग करना चाहिए जिससे इन का मनोवल वडे हर वर्ग के लोगों को गौसेवा गौरक्षा के लिए आगे आना चाहिए गायों के लिए हरा चारा निःशुल्क गौरक्षाक संतोष चौहान द्वारा डलवाया जा रहा है मालुम हो की संतोष चौहान द्वारा अपनी 8 विघा निजी ज़मीन में निजी खर्चे से वेसहारा गायों के लिए हर मौसम मे हरा चारा तैयार किया जाता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ