गांव में आपसी विद्वेष भुलाकर करें शराबमुक्त गाँव का निर्माण : संजीव नायक




लहार विधानसभा के दबोह क्षेत्र के ग्राम अंधियारी एवं ग्राम पंचायत मारपुरा के गाँव डडुआ में ग्राम चौपाल का आयोजन ग्रामीणों ने किया इस चौपाल में गांव की छोटी छोटी समस्याओं एवं शराबबंदी को लेकर उपस्थित सभी लोगों ने चर्चा की गई चौपाल में बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि सामाजिक समरसता ही हमारे गांव क्षेत्र का विकास करा सकती है गांव में मौजूद पार्टी बंदी गांव के विकास के लिए बहुत बड़ी बाधा है गांव के विकास में सभी लोगों को सहभागिता आपसी प्रेम एवं भाईचारा बनाकर कार्य करना चाहिए संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि आजकल लोगों ने महापुरुषों को जाति के आधार पर बांट लिया है ऐसा नहीं होना चाहिए सभी महापुरुषों ने समग्र समाज के लिए काम किया है उन्हें जातियों में नहीं बांटा जा सकता सामाजिक विभेद आज हम सबके सामने सबसे बड़ी चुनौती है हम सबको मिलकर उस चुनौती का सामना करना है हम सभी को शराब मुक्त गांव बनाने की दिशा में कार्य करने की जरूरत है शराब मुक्त गांव का निर्माण हो इस दिशा में सभी ग्रामीण जन एक दूसरे का सहयोग करें चौपाल में बोलते हुए थाना दबोह के सहायक उप निरीक्षक ओमकार सिंह तोमर ने कहा कि नशा नाश की जड़ है इससे सभी को दूर रहने की जरूरत है सभी ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और आपस में प्रेम भाईचारा बनाए रखने की जरूरत है उन्होंने अपराध में नशे की भूमिका का उल्लेख किया तथा नशे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के विषय में बताया शराब के कारण अपराधियों का जन्म होता है इस विषय में उन्होंने अपनी बात ग्राम चौपाल में रखी ग्राम चौपाल में मौके पर ग्राम सुधार समिति ग्राम अंधियारी का निर्माण किया गया चौपाल को पूर्व सरपंच चरण सिंह  कौरव पत्रकार दिलीप नायक ,सतेंद्र मोनू कौरव मारपुरा हरनाथ सिंह वघेल राजवीर वघेल ने सम्बोधित किया मौके पर उपस्थित लोगों में 
सामाजिक कार्यकर्ता अमित पचौरी अभिषेक चौरसिया मानवेंद् कौरव मनोज शर्मा कृष्णकांत खमरिया कपिल उपाध्याय पुष्पेंद्र सिंह कौरव शंकर पाल विश्वकर्मा राज कौरव देव कौरव प्रदीप कौरव रितिक राजोरिया देवेश विश्वकर्मा अभी कौरव भानु प्रताप सिंह आनंद सिंह कुलदीप कौरव भानु प्रताप गौरव आनंद सिंह गया प्रसाद प्रजापति रामप्रकाश परिहार जगमोहन सिंह कौरव बलवंत कौरव केशव प्रजापति सुरेश गौरव चरण सिंह सुरेंद्र सिंह कौरव हरनाथ सिंह सत्येंद्र सिंह अजमेर सिंह देवेंद्र राणा आदि मौजूद थे इसके बाद ग्राम पंचायत मारपुरा के गाँव डडुआ में चौपाल लगाई गई  जहाँ पर सामाजिक कार्यकर्ता संजीव नायक एडवोकेट के साथ हरनाथ सिंह वघेल सतेंद्र सिंह कौरव. राजवीर वघेल ने चौपाल में अपनी बात रखी मौके पर ग्राम सुधार समिति बनाई गई जिसमे रमेश चंद्र कमरिया प्रभु दयाल परिहार महेश कुमार बघेल उदय भान बघेल भगवानदास उदैनिया मनीष कुमार दुबे कैलाश चंद्र दुबे प्रकाश चंद्र बघेल अजीत बघेल बृजलाल परिहार राघवेंद्र उदेनिया रोहित उदेनिया लोकेन्द्र सविता सर्वेश वघेल गोलू वघेल बलवान सिंह संजू परिहार नरेंद्र वघेल हरिकिशोर उदेनिया रामसिंह वघेल कमलेश उदेनिया केशव सिंह दोहरे शामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ