74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 लहार में विशेष भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें प्रमुख रूप से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लहार आर.ए.प्रजापति जी,प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लहार उमेश तिवारी जी, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रौन एल.एस.जाट जी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी लहार शैलेंद्र सिंह कुशवाह, खण्ड सह समन्वयक जानकी नंदन समाधिया,विकासखंड मध्यान भोजन प्रभारी मुकेश गुप्ता, प्राचार्य शासकीय ठाकुर ज्ञान सिंह उ.मा.वि. वैसपुरा डॉ जे.पी.बघेल, लेखापाल जनपद पंचायत लहार सुनील सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत त्रिपाठी जी द्वारा विद्यालय में कई सांस्कृतिक गतिविधियां कराई गई जिनमें विद्यालय में डीजे साउंड, माइक इत्यादि की व्यवस्था भी की गई कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा शानदार प्रस्तुतियां की गई जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय गीत, कविताएं, डांस, भाषण इत्यादि की प्रस्तुति की गई विशेष भोज कार्यक्रम में बच्चों को खीर, पूड़ी, सब्जी और मिष्ठान का वितरण किया गया इस अवसर पर विद्यालयींन कर्मचारियों में प्रमुख रूप से चंद्र प्रकाश शर्मा ,अशोक मिश्रा,बृजेंद्र सिंह राजावत, वीरपाल सिंह सेंगर, कैलाश नाथ प्रजापति,श्रीमती उमा पाल, आशा शर्मा, साधना जादौन,ममता प्रजापति, रजनी पुरोहित, साक्षी समाधिया, इति श्रीवास्तव एवं विद्यालय की एस.एम.सी.अध्यक्ष श्रीमती किरण कुशवाह सहित
छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रही।

0 टिप्पणियाँ