भिण्ड शहर के 28 ट्रांसफार्मर बदले गये 13 ट्रांसफार्मरों को 13 जनवरी तक बदला जाएगा...




वर्तमान में भिण्ड शहर में हीटरों के अत्यधिक उपयोग से ट्रांसफार्मर पर अत्याधिक दवाब बढ़ रहा है जिस कारण ट्रांसफार्मर असफल हो रहे हैं एवं केबल जलने की समस्या उत्पन्न हो रही है जिससे विद्युत अवरोध उत्पन्न हो रहा है विद्युत कर्मचारियों के दिन-रात काम करने के बावजूद भी विद्युत व्यवस्था सुधार करने में समय लग रहा है। विगत 7 दिवस में विभिन्न क्षेत्रों के ट्रांसफार्मर असफल हैं जिन्हें बदलने की कार्यवाही तत्परता से की जा रही है, 1 दिसम्बर 2022 से आज दिनांक तक भिण्ड शहर में कुल 41 वितरण ट्रांसफार्मर फेल हुए थे जिनमें से 28 बदले जा चुके हैं शेष वितरण ट्रांसफार्मर 13 जनवरी 2023 तक बदल दिए जाएंगे।
महाप्रबंधक म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. भिण्ड ने बताया कि भूसा के टाल के पास जगराम नगर, अखिलेश राठौर मेन रोड भारौली, शिवाजी नगर के लिए बंटी सब स्टेशन वाला, स्वतंत्र नगर मुन्नूसिंह, नीलम कोल्ड स्टोर वाला डीटीआर इन-1, गोपाल मिश्रा-2 वाला, रेखा नगर 2-वाला, डीटीआर इन्डस्ट्रियल 2, भागीरथ श्रीवास अटेर रोड, महाराणा प्रताप नगर, इटावा रोड एफ, किले के पीछे चोबे वाला डीडीआर, एमजेएस कॉलेज के कैफे वाला डीटीआर, सरोज नगर पंप के बगल से, मातादीन का पुरा किशनसिंह यादव वाला, श्रीराम नगर चरहा वाला, लश्कर रोड पीएवाला डीटीआर एन, दुर्गानगर संतोषनगर डीटीआर 2, बेर के पेड के पास पुरानी पुलिस लाईन, विश्वनाथ धर्मकांटे के पीछे दर्पण कॉलौनी, नर्सिंगराव वाला डीटीआर, गायत्री मंदिर 2 वाला डीटीआर, अटेर रोड मातादीन का पुरा गली के बगल से, गली नं.7 के अन्दर गांधीनगर, गांधीनगर जवाहर कॉलौनी डीटीआर, पुरानी बस्ती नाला के पास, राठौर गली केके भट्टा, महावीर नगर विद्या भारती डीटीआर, अशोक नगर वाला वितरण ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं।
साथ ही जीएन गफ़र खान वाला डीटीआर, हाजीनगर बाईपास रोड, रघुनाथ नगर, डब बाला, देवनगर वाला, कुरथरा रोड इटावा रोड, नरेश नगर वाला, जयप्रकाश शुक्ला वाला, कृषक स्कूल के पास समीर नगर, दिलीप सिंह कुशवाह भारौली रोड, भारौली रोड रामराजा वाला, 63केवीए धर्मेन्द्र वाला डीटीआर मरघट गली अटेर रोड एवं शिवाजी नगर 2 वाला 13 जनवरी 2023 तक वितरण ट्रांसफार्मर बदल दिये जाएंगे। समस्त उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि हीटर का उपयोग न करें। अनावश्यक रूप से विद्युत का उपयोग न करें एवं विद्युत व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील महाप्रबंधक ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ