दीनदयाल रसोई से जरूरतमंदों को केवल 10 रूपए में मिल रहा भरपेट भोजन



प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही दीनदयाल रसोई योजना से नगर के जरूरतमंद लोगों के साथ ही बाहरी यात्रियों को भी कम दाम में स्वादिष्ट भोजन की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा यहां दूर दराज से मजदूरी करने के लिए आने वाले लोगों को भी केवल 10 रूपए में भरपेट गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलता है। 
  दीनदयाल रसोई में भोजन करने आए शान्ति कॉलोनी मुरैना के श्री अरूण पुत्र राजाराम शर्मा बताते है कि यहां उन्हें केवल 10 रूपए में स्वादिष्ट और भरपेट भोजन मिल जाता है। भोजन में दाल, चावल, सब्जी और रोटी दी जाती है। उन्होंने बताया कि दस रूपये में तो बाहर नाश्ता भी नहीं मिल पाता। श्री अरूण ने बताया कि मैं मेला ग्राउण्ड के समीप फैक्ट्री में मजदूरी करता हूं, चूंकि घर से बिना नास्ता, भोजन किये हुये काम पर आता हूं। दोपहर में आधा घंटे की छुट्टी में, मैं पंड़ित दीनदयाल रसोई में लगभग ढ़ाई वर्ष से नियमित भोजन कर रहा हूं। मैं ऐसा भोजन बाहर करता तो पूरे दिन भर की पगार खाने पर ही खर्च हो जाती।   
 सेवक कहते है कि दीनदयाल रसोई में मिल रहा यही खाना अगर बाहर होटल में जाकर खाए तो यह 100 रूपये से अधिक का होगा। नसीर हुसैन ने बताया कि इतना सस्ता भोजन है कि रिक्शा चालक, ऑटो चालक, बाहर से आने वाले लोग भी दीनदयाल रसोई में बैठकर खाना खाते है। उन्होंने दीनदयाल रसोई योजना संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है। 

मोबा. नं. 7898595679

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ