भिण्ड दिनांक 15.01.23 को थाना मेहगाँव पर फरियादी मनोज त्यागी निवासी पवैरा ने उपस्थित थाना आकर जुवानी रिपोर्ट की, कि ग्राम पवैश में पंचायत भवन के पास आरोपीगणो ने दिनदहाडे हथियारों से सुसज्जित होकर एक राय होकर सरपंची चुनाव संबंधी पुरानी रंजिश को लेकर। ढाकिम प्रसाद त्यागी 2 गुल्लू उर्फ अनुज त्यागी : पिंकू उर्फ धरिन्द्र त्यागी मे गोली मार कर हत्या कर दी है जिस पर से थाना हाजा पर अपराध क्र. 10/23 धारा 302,307 आदि धाराओ मे आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं अति. पुलिस अधीक्षक भिण्ड, कमलेश खरपूसे द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
एसडीओपी अरविन्द शाह के निर्देशन में गठित टीम द्वारा मर्डर के 24 घण्टे के अन्दर 05 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया बाद शेष अन्य आरोपीगणों की धरपकड़ हेतु थाना प्रभारी मेहगांव वरुण तिवारी मय फोर्स एवं साईबर उनि शिवप्रताप सिंह, उनि दीपेन्द्र सिंह यादव, वैभव तोमर, सत्यवीर एवं टीम द्वारा पचैरा ट्रिपल मर्डर के अन्य आरोपीगणों की गिरफ्तारी के लिये संभावित स्थानो पर दविशें दी गई जिसमे एसडीओपी अरविन्द शाह के निर्देशन में गठित उपरोक्त टीम के निरंतर व अथक प्रयासों से घटना मे शामिल शेष अन्य आरोपियों में से 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना मे कुल ।। आरोपियों को गिरफ्तार किये गये हैं

0 टिप्पणियाँ