प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री Pradhuman Singh Tomar राजधानी भोपाल से लौटकर उप नगर ग्वालियर के निर्माणाधीन विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंच गए। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर रेल मार्ग से शनिवार 24 दिसम्बर को प्रात: 6 बजे ग्वालियर पहुंचे और किलागेट पर चल रहे विकास कार्यों का निरिक्षण किया। निरीक्षण के बाद ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया।
इस दौरान किलागेट में गजक बना रहे मजदूरों को श्रम करते देख वे स्वयं उनकी मदद की एवं गजक कूटी और ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने घासमंडी क्षेत्र में सड़क पर सर्दी में जल रहे अलावा पर उपस्थित जन समूह से बैठकर चर्चा की तथा उनके साथ चाय भी पी।
इसके बाद ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने घासमंडी की विभिन्न गलियों, आऊ खाना, कोटेश्वर कॉलोनी में सड़क, पेयजल, विधुत व्यबस्था का निरिक्षण किया और जनता की समस्याओं का निराकरण मोंके पर ही किया।
Jansampark Madhya Pradesh

0 टिप्पणियाँ