भाजपा मंडल गोहद ग्रामीण की कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया




भिंड । भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहद ग्रामीण की आज अति महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक दिनांक 22 दिसंबर गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे आयोजित की गई है उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने बताया कि बैठक में आगामी 25 दिसम्बर को अटल जी का जन्मदिन  पोलिंगबूथ तक मनाने की रूप रेखा बनाई गयी । बैठक में मार्गदर्शन हेतु पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं गोहद ग्रामीण मंडल के प्रभारी उपेंद्र शर्मा   एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता विशेष रूप से मौजूद रहें! भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक तोमर,राजकुमार तोमर,त्रिलोकी सिंह तोमर, अशोक गुर्जर, ह्रदेश पुरोहित एवं पार्टी के सभी मंडल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री एवं पालक संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों एबम मंडल कार्यसमिति सदस्य विभिन्न मोर्चों के जिले के पदाधिकारी जो मंडल मे निवासरत है वह बैठक में मौजूद रहे!

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ