जितेंद्र यादव/देवानंद नायक
दतिया
भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने आज भांडेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जौरी, गणेशपुरा,उड़ी,करर्रा,सयौरा, भिटारी, सहित आधा दर्जन गांवों का दौरा किया ।*
*दतिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता सैंवडा के पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल की ताईजी के निधन पर शोक व्यक्त किया । इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मानवैंन्द्र सिंह परिहार मोजुद थे ।*
*पूर्व विधायक श्री पिरौनिया ने ग्रामीणों से ठंड के मौसम में अलाव पर हाथ तापते एवं चाय पर चर्चा कार्यक्रम में गांव की चौपाल पर ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया ।*
*इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद धाकड, नारायण सिंह यादव, डॉ गंगाप्रसाद राठौड़, सुदामा प्रसाद माटौलिया, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, भगवत सिंह राजपूत,मंगलसिंह कुशवाहा, नीलम सिंह राठौड़,पवन यादव, सरपंच प्रतिनिधि धर्मेन्द्र राजपूत, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।*


0 टिप्पणियाँ