जितेन्द्र यादब /देवानंद नायक
शिवपुरी
*भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने आज शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी विधानसभा द्वारा आयोजित जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण बर्ग के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया । सत्र को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री पिरौनिया ने ग्राम स्वराज में महिलाओं एवं युवाओं का योगदान विषय पर व्याख्यान दिया । सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक माखनलाल राठौड़ ने की । बहीं उन्होंने भाजपा अजा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बस्ती सम्पर्क अभियान में शामिल हुए । इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीर सिंह सगर, मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द बैदोरिया, उपाध्यक्ष नीरज खटीक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।*
भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया 01 दिसंवर को निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे । श्री पिरौनिया यहां भाजपा के प्रशिक्षण बर्ग में शामिल होंगे ।*


0 टिप्पणियाँ