अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय ग्वालियर मुरैना, सागर, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल, होशंगावाद हेतु कक्षा पांचवी में अध्ययनरत म.प्र. के मूल निवासियों हेतु आवेदन निःशुल्क आनॅलाईन करना है इस हेतु 29 जनवरी 2023 को परीक्षा संभावित है।
जिला संयोजक अनु.जाति एवं जनजाति कार्य विभाग भिण्ड ने कहा कि प्रवेशित होने पर विद्यार्थियों के शिक्षण आवास एवं भोजन व्यवस्था निःशुल्क प्रदान की जायेगी। परीक्षा में अनु.जाति एवं अन्य वर्गों के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के छात्र भाग ले सकेंगे। आवेदन 25 दिसम्बर 2022 तक MPTASS पोर्टल पर किये जा सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ