MP News : कैलाश विजयवर्गीय का दावा कांग्रेस के चार विधायक हमारे संपर्क में ,पार्टी में आने को है तैयार




इंदौर ।
भारत जोड़ो यात्रा इंदौर और उज्जैन पहुंचने वाली है। इसके पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 4 विधायक भाजपा के संपर्क में है। विधायक हमारी पार्टी में आना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी विचार कर रही है कि उन्हें लेना है की नहीं।
कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए नरेंद्र सलूजा को भाजपा में शामिल किए जाने पर उन्होंने कहा उनके आने से पार्टी को फायदा मिलेगा। उनका स्वागत है।
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र सलूजा कोई बड़े नेता नहीं थे। कमलनाथ के करीब होने से कांग्रेसियों ने मीडिया का काम सौंपा था। 2023 के विधानसभा चुनाव में इसका लाभ भाजपा को मिलेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ