Gwalior News : ट्रक में गांजा छुपाकर ले जा रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



ग्वालियर पुलिस ने उड़ीसा से ट्रक में गांजा छुपाकर ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 23 लाख 20 हजार का 20 किलो 300 ग्राम गांजा सहित ट्रक को जब्त किया है। यहां आरोपी उड़ीसा से ग्वालियर होते हुए राजस्थान में गांजा लेकर जा रहे थे। वही पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

ट्रक चालक व दो अन्य व्यक्ति कूदकर भागने लगे

दरअसल ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ मादक पदार्थ तस्कर एक ट्रक में झांसी की तरफ से लेकर आ रहे हैं। तभी क्राइम ब्रांच व बिलौआ थाने की पुलिस की संयुक्त टीम को गांजा तस्कर को पकड़ने के लिए भेजा। पुलिस टीम को जौरासी घाटी पर चैकिंग के दौरान डबरा की तरफ से एक ट्रक क्रमांक आरजे-11-जीए-6031 आता दिखा। जिसे पुलिस टीम ने चैकिंग के लिये रोकने का इशारा किया गया तो ट्रक चालक व दो अन्य व्यक्ति कूदकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ