उचित मूल्य की दुकान द्वारा ग्राम पंचायत के उपभोक्ताओं को खाद्यान प्राप्त करते समय पीडीएस मसीन द्वारा जो प्रिंटेड रसीद भी नही दी जाती है ग्राम वासियों द्वारा रसीद मांगने पर धमकाया जाता है 2- उक्त उचित मूल्य की दुकान पर राशनकार्ड धारियों खाद्यान दिया जाता है वह यूनिट के हिसाब से न करान पर कम करके दिया जाता है जिस कारण आमजन परेशान है। एवं 28/11/2 दुकान नियमित नही खुलती है जिस कारण कई उपभोक्ताओं को वापिस लौटना पडता है तथा कई बार चक्कर लगाने के बाद भी खाद्यान नही दिया जाता है।
3- उक्त उचित मूल्य दुकान द्वारा ई केवाइसी करते समय उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर फीड नही किये जा रहे है जिसका खाद्यान के संबंध में सूचना नही मिल पाती है। तथा शासन द्वारा जो योजना लागू की जाती हैउसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। उक्त उचित मूल्य की दुकान पर खाधान अच्छी किस्म का न मिलकर सडा अनाज व चावल दिया जाता है ऐद दाल जो शासन द्वारा दी गई उसमें काफी कीडे पाये गये। एंव घुना हुआ अनाज मिलता है पढने वाले स्कूल के 5 वीं के बच्चों को शासन के अनुसार खाद्यान्न नहीं दिया गया 50 प्रतिशत ही दाल वितरित की गई जिसमें दुकान सेल्समेन द्वारा भृष्टाचार किया गया तथा कई पढने वाले बच्चों को दाल दी ही नहीगई है जिसकी जांच की जाना आवश्यक है। तथा उपभोक्ताओं द्वारा जब दुकान के सेल्स मैन से कहा जाता है कि दाल की मात्रा शासन की योजना अनुसार क्यो नही दे रहे हो तो कहते है कि एसडीएम साहब एंव फूड इंस्पेक्टर को मालुम है कि उतनी ही वाटी जाती है तुम जाओ तो जिससे चाहो शिकायत कर आओ हम तो इसी तरह वितरण करेंगे। 5- उक्त दुकान संचालक द्वारा केवाईसी के लिए कहा जा रहा है लेकिन ग्राम में अत्यधिक वृद्ध लोक पूर्व में ई केवाइसी करा चुके है लेकिन दुवारा केवाईसी के लिए पुनः दुकान संचालक कहते है लेकिन केवाईसी लहार कराने आना पडता है जिस कारण वृद्ध लोगो को परेशानी होती है इसलिए ई केवाईसी की व्यवस्था ग्राम में कराई जाये ताकि वृद्ध लोगों को लहार न आना पडे उक्त ग्राम पंचायत लालपुरा में संचालित खाद्यान वितरण की दुकान की जांच कराई जाकर कार्यवाही की जावे।
*ये रहे ज्ञापन में शामिल*
प्रदीप कुशवाह (विधानसभा समन्वयक प्रभारी कांग्रेस) दिलीप कुशवाह, गजेंद्र कुशवाह, पीयूष सविता, मोंटी रायपुरिया,रवि प्रजापति सरपंच लालपुरा, सुसंत चांसोलिया, देवेश सविता, जीतू रायपुरिया, दिनेश कुशवाह, सागर, मंजू बाल्मिक , जगन्नाथ वाल्मिक , रामधनी प्रजापति , अतेंद्र रायपुरिया आदि ग्राम वाशी उपस्थित रहे ।
खबर क्रेडिट : मोनू उपाध्याय


0 टिप्पणियाँ