राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुँची महाकाल की नगरी उज्जैन


उज्जैन. बाबा महाकाल की नगरी में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने एंट्री कर ली है। आज उज्जैन में राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। गौरतलब है कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का मंगलवार को मध्यप्रदेश में 7वां दिन है और राहुल की यात्रा बुरहानपुर, खण्डवा और इन्दौर से होते हुए मंगलवार उज्जैन पहुंच गयी है।

आपको बता दें कि आज से पहले भी राहुल गांधी 2 बार उज्जैन आ चुके हैं और बाबा महाकाल का आर्शीवाद ले चुके हैं। लेकिन इस बार उद्देश्य अलग है। राहुल ही नहीं उनकी मां सोनिया, दादी इंदिरा और पिता राजीव, बहन प्रियंका भी नगरी में बाबा के दर्शन लाल ले चुके हैं। भारत जोड़ो यात्रा ने ठीक सुबह 7.30 बजे बाबा महाकालेश्वर नगरी उज्जैन आवंतिका में प्रवेश किया है। यात्रा इन्दौर-उज्जैन मार्ग से होते हुए दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में दाखिल हुई और सबसे पहले यात्रा सुबह 7.45 बजे बजे चाय के विश्राम के लिये एक ढाबे पर रूकी।
नाश्ते में पोहा और जलेबी
कांग्रेस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे नाश्ते में मालवा की विशेष डिश पोहा जलेबी और दोपहर 1 बजे दाल बाफले भोजन में परोसे जायेंगे। जिसके बाद बाबा के धाम के लिये यात्रा शुरू होगी।
दोपहर में बाबा महाकाल के राहुल करेंगे दर्शन
दोपहर 1 बजे भोजन के बाद यात्रा इन्दौर-उज्जैन मार्ग से होते हुए तपोभूमि जैन मुनि के मंदिर में 2 बजे आर्शीवाद लेने पहुंचेगी। जहां से दोपहर 2.50 बजे महाकालेश्वर के दर्शन कर शाम 4 बजे आगर रोड सामाजिक न्याय परिसर में जनसभा के लिये राहुल पहुंचेंगे।
30 नवम्बर तक यात्रा उज्जैन जिले की सीमा में रहेगी
शाम 5.30 बजे जनसभा स्थल से ग्राम सुआसारा यात्रा पैदल जायेंगी। रात्रि विश्राम होगा और अगले दिन 30 नवम्बर को गांव सुआसारा से गांव नजरपुर तक पैदल यात्रा शुरू होगी। 30 नवम्बर तक यात्रा उज्जैन जिले की सीमा में रहेगी और 1 की सुबह आगर जिले में प्रवेश करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ