भाजपा प्रदेश सह संगठन महामंत्री ने जिले में बूथ विस्तार,आजीवन सहयोग निधि योजना की विस्तार से की समीक्षा, जिला अध्यक्ष एवं संगठन के कार्यों को सराहा




भिण्ड।  तकनीकी दिक्कतों को दूर कर जिले में शेष रह गए बूथों का डिजिटलाइजेशन शीघ्र किया जाना सुनिश्चित किया जाए उक्त आशय के निर्देश भाजपा प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने शनिवार को भाजपा जिला संगठन की स्थानीय मालनपुर के मनहर होटल  पर भाजपा के पितृ पुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित बूथ विस्तारक योजना एवं आजीवन सहयोग निधि अभियान की संगठनात्मक समीक्षा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर   राष्टीय  अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति  लाल सिंह आर्य जी  मंत्री ओ पी एस  भदौरिया जी   निगम मंडल  अध्यक्ष रणवीर जाटव  , प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी जी   जिला प्रभारी  भाजपा  जे पी  राजौरिया जी  पूर्व विधायक  जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष,  आभार व्यक्त के पी भदौरिया अन्य वरिष्ठ जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता सहित संगठन के सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश सह संगठन मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भिण्ड के जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं का संगठन के प्रति दायित्व सराहनीय है‌।उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि जिले के 95 प्रतिशत बूथों की इकाई का मोबाइल ऐप के माध्यम से एंट्री कर डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है और जिले के 1400बूथों में से 1350 बूथों का डिजिटलाइजेशन कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी लगन और मेहनत से पूर्ण कर लिया गया ह इसके लिए संगठन के देवतुल्य कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि शेष से रह गए 75 बूथों के डिजिटलाइजेशन का कार्य भी प्राथमिकता से किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जो भी तकनीकी दिक्कत आ रही है उसे दूर किया जाए। उन्होंने समर्पण निधि अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा संगठन का कार्य समाज के हर वर्ग, कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलता है। इसके लिए हर वर्ष संगठन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी से आजीवन सहयोग निधि एकत्रीकरण अभियान चलाया जाता है। इसमें समाज के हर वर्ग को जोड़कर संगठन के लिए सहयोग लिया जाए और कार्यकर्ताओं से भी अधिक से अधिक समर्पण कराया जाकर लक्ष्यानुसार समर्पण निधि जुटाई जाए। उन्होंने मतदान केंद्रों की इकाई पर अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए और मतदान अभिकर्ता के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष  नाथू  सिंह गुर्जर  जी ने संगठन द्वारा किए गए कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों का विस्तार से  प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
जिला मीडिया प्रभारी 
रमाकांत पटसारिया
जिला सहमीडिया प्रभारी
अमित यादव
भारतीय जनता पार्टी  जिला भिण्ड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ