भोपाल। मध्यप्रदेश नगरीय निकायों में महापौर एवं नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव डायरेक्ट पब्लिक वोटिंग से होगा या फिर इनडायरेक्ट पार्षदों की मर्जी से, इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट में होगा। जबलपुर के नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन फाइल कर दी गई है।
याचिकाकर्ता नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच, जबलपुर के प्रांताध्यक्ष डा.पीजी नाजपांडे की ओर से अधिवक्ता अक्षत श्रीवास्तव पैरवी करेंगे। उन्होंने अवगत कराया कि इस सिलसिले में पूर्व में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। जिसे निरस्त कर दिया गया। लिहाजा, रिव्यू पिटीशन दायर की गई, लेकिन वह भी निरस्त कर दी गई। इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़ी है।

0 टिप्पणियाँ