भिंड :लहार विधानसभा के दबोह क्षेत्र के पीपरी गाँव में युवाओ द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया ।चौपाल में गांव की छोटी छोटी समस्याओं एवं शराबबन्दी को लेकर उपस्थित सभी युवाओं ने चर्चा की। युवा चौपाल में बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संजीव नायक एडवोकेट ने कहा कि सामाजिक समरसता ही हमारे गाँव व् क्षेत्र का विकास करा सकती है आज कल जो महापुरुषों के नाम पर जाति के नाम पर जो माहौल को ख़राब किया जा रहा है वह देश विरोधियो का एक षड्यंत्र है इससे हमें बचना होगा एक रहना होगा हम सब एक है । संजीव नायक एडवोकेट ने शराब के विषय में बोलते हुए कहा कि घरेलू हिंसा का मूल कारण शराब ही है शराब के विरुद्ध युद्ध मे आप सब की जरूरत है उन्होंने कहा कि शराब मुक्त गांव से ही शराबमुक्त समाज का निर्माण हो सकता है,नशे के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने कहा कि सर्व समाज के सहयोग से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण होगा।हम सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है कार्यक्रम में बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता राजवीर वघेल ने कहा कि गांव की छोटी छोटी समस्याओं का निदान चौपाल लगा कर किया जा सकता है जातिगत द्वेष मिटाकर अपराध मुक्त शराब मुक्त गांव का निर्माण किया जाना चाहिए।उन्होंने नशे से दूर रहने का सभी से आह्वान किया उन्होंने कहा कि नशा नाश करता है,नशे से दूर रहने के लिए संकल्प पर अडिग रहने की जरूरत है चौपाल में बोलते हुए पत्रकार दिलीप नायक ने ग्रामवासियों को एकजुट रहकर ग्राम विकास के लिए कार्य करने की बात कही कार्यक्रम में तीस सदस्य ग्राम सुधार समिति का निर्माण किया गया चौपाल में उपस्थित लोगो में विकास राठौर मोनू खेमरिया आलोक सविता विवेक मुदगिल रामकिशन पाल हरगोविंद सविता किशोरी पाल सुगर सिंह पाल लखन रजक रविन्द्र पाल राजवीर पाल रुस्तम पाल बबलू पाल भूरे विश्वकर्मा भूपेंद्र पाल सैलेंद्र पाल रामलखन मुदगिल रामसरण प्रजापति सोनू पाल राकेश परिहार सत्यम खेमरिया बारकभान पाल मानसिंह पाल नरेश विस्वकर्मा कमल पाल अनीश पाल सोनू सेन विकाश रजक साहब सिंह कुअर सिंह सुदामा प्रजापति समसाप प्रजापति छकीलाल प्रजापति भल्लू प्रजापति अखिलेश पाल भगवानदास वंशकार कैलाश सविता नवाब दोहरे विश्राम पाल सुरतान पाल किशोरी पाल हरनाम राठौर बृजेश परिहार मौसम पाल सचिन विश्वकर्मा कल्याण पाल कमलेश पाल हरिशंकर पाल योगेंद्र पाल ज्ञानसिंह पाल दिलीप सेन।अमरीश मुदगिल सुरवीर पाल अंकित पाल ग्याशी प्रजापतिआदि उपास्थित थे

0 टिप्पणियाँ