भागवत कथा श्रवण करने वाले हजारों भक्तों को दिलाया गया गौ सेवा का संकल्प
रौन : ग्राम गोरई के खेड़ापति हनुमान जी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के कार्यक्रम में पहुंचे गौ रक्षा संगठन संस्थापक संतोष चौहान ने भागवत कथा श्रवण कर रहे हजारों धर्म प्रेमी जनमानस को गौ सेवा गौ रक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कलयुग में भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त करके मुक्ति को प्राप्त का करने का सहज सुलभ सर्वोपरि साधन गौ सेवा है गौ सेवा करने वाले पर सभी देवता कृपा बरसाते हैं गौ सेवा से धन वैभव यश कीर्ति सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है आत्म कल्याण होता है गौ माता के आशीर्वाद रूपी रक्षा कवच में रहने वाले गौ सेवक का ब्रह्मांड की कोई नकारात्मक ताकत कुछ नहीं बिगाड़ सकती ग्रह दोष के दुष्प्रभाव कोई हानि नहीं पहुंचा सकते गौ माता अपने सेवक को मुक्ति मोक्ष प्रदान करके स्वर्ग लोक ले जाती है कथा श्रवण करने वाले भक्तों ने लिया यथासंभव गौ माता की सेवा का संकल्प
कथा आचार्य पंडित श्री विकास कृष्ण शास्त्री द्वारा संगीतमय भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है ग्राम के युवा एवं क्षेत्रीय धर्म प्रेमी जन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं प्रतिदिन साधु-संतों ब्राह्मणों कथा श्रवण करने वाले श्रोताओं के लिए भंडारे का आयोजन चल रहा है

0 टिप्पणियाँ