गौतम नगर निवासी 20 साल की युवती 2 माह पहले मुरार स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी उसके बाद वह घर नहीं लौटी। घर वालों ने युवती को काफी तलाश किया, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो गुमशुदगी मुरार थाने में दर्ज कराई थी।
2 माह पहले कॉलेज से लापता हुई छात्रा रविवार को घर लौट आई। पीड़िता ने मुरार थाने में सहेली मोहिनी परिहार के पति राज परिहार व उसके दोस्त के खिलाफ झांसी व दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि इस षड्यंत्र में उसकी सहेली मोहिनी भी शामिल है। आरोपी ने उसे दिल्ली ले जा कर धमका कर उसके साथ शादी भी की। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है साथ ही आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
गौतम नगर निवासी 20 साल की युवती 2 माह पहले मुरार स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी उसके बाद वह घर नहीं लौटी। घर वालों ने युवती को काफी तलाश किया, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो गुमशुदगी मुरार थाने में दर्ज कराई थी। युवती अचानक रविवार को घर लौट आई। युवती को उसके घर वाले रात में थाने लेकर पहुंचे। युवती ने बताया कि दतिया निवासी मोहिनी परिवार से वह पहले से परिचित थी। उसने नौकरी लगवाने में मदद करने के बहाने दतिया बुलाया। मोहिनी ने पति राज परिहार को लेने के लिए बस स्टैंड भेजा। राज उसे पहले झांसी ले गया जहां उसने जबरन उसके साथ शादी की और उसके साथ गलत काम किया। कुछ दिन साथ में रखने के बाद दिल्ली ले गया, जहां उसने दोस्त गौरव को बुला लिया और यहां गौरव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरीके से वह आरोपी के चंगुल से बचकर घर लौटी है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने दुष्कर्म की घटना का वास्तविकता का पता लगाने के लिए पड़ताल शुरू कर दी है। मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि आरोपियों को तलाशने के लिए एक पुलिस पार्टी दतिया भेजी जा रही है जल्दी ही आरोपी हिरासत में होंगे।

0 टिप्पणियाँ