गौ रक्षकों का सहयोग करने की संतोष चौहान ने क्षेत्रवासियों से की अपील
अमायन, कस्बे मैं स्थित बजरंग प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में विद्या की देवी मां सरस्वती का वेद मंत्र उच्चारण के साथ पूजन किया गया उपस्थित बच्चों को भारतीय संस्कृति संस्कार के महत्व को समझाया गया विद्यालय संचालक शैलेंद्र सिंह एवं अध्यापक गणों द्वारा अमायन गोरक्षा संगठन शाखा के गौ रक्षकों को शाल ओढ़ाकर तिलक लगाकर सम्मानित किया गया यहां बता दें कि पिछले एक महा से मां गायत्री गौ रक्षा संगठन के नगर अध्यक्ष गुलाब सिंह कस्तवार की पहल पर अस्थाई गौशाला बनाकर नगर के गौ रक्षक बेसहारा गायों की सेवा में जुटे हैं बेसहारा गायों के लिए नियमित गौ भंडारे का आयोजन किया जाता है गायों को हरा चारा खिलाया जाता है गौ रक्षकों के सेवा कार्य से प्रभावित होकर विद्यालय संचालक शैलेंद्र सिंह ने ₹1000 सहयोग राशि गौ रक्षकों को गौ सेवा के लिए भेंट की सम्मान समारोह में गौ रक्षक गुलाब सिंह कस्तवार संत कुमार ओझा सत्येंद्र सिकरवार राघव पवैया निखिल चौहान मूलचंद चौहान जबर सिंह जाटव पंजाबी सिकरवार ओम प्रकाश प्रजापति धनंजय राजोरिया आदि गौ रक्षकों को सम्मानित किया गया

0 टिप्पणियाँ