- फिल्म अभिनेता केदार सिंह ने कि शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
मेहगांव : विगत दिनों मेहगांव से 2 किलोमीटर दूर ग्राम पचेरा के रसाल दार पुरा के पास खेतों में 7 गायों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की दुखद घटना की जांच कर दोषियों पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर मां गायत्री गौ रक्षा संगठन की ओर से मेहगांव एस,डी,एम महोदय को ज्ञापन दिया गया उक्त मामले में कार्रवाई के संबंध में मैंहगांव थाना प्रभारी डी,बी,एस तोमर से थाने में जाकर संतोष चौहान एवं गौ रक्षकों ने चर्चा की तो थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि पीएम रिपोर्ट न आने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही है पीएम रिपोर्ट आते ही प्रकरण दर्ज होगा और दोषियों की गिरफ्तारी होगी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गौ सेवक केदार सिंह बाराकला ने कहा कि गौ माता के हत्या के जिम्मेदार दोषियों को प्रकरण दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाए घटना की जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो जिले के समस्त गौ रक्षक प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे ज्ञापन देने में मां गायत्री गौरक्षा संगठन संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष चौहान प्रभाकर सिंह बाराकला अमन त्रिपाठी शुभम त्यागी अनूप शर्मा राजपाल सिंह राजावत आदि गौ रक्षक मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ