गोरमी पुलिस ने हाथ भट्टी की बनी 55 लीटर अवैध देशी शराब पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार




*भिण्ड।* पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मेहगांव आरकेएस राठौर के कुशल मार्गदर्शन में गोरमी थानाप्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा को उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है। गोरमी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर से आरोपी मिथुन सिंह पुत्र दीवान सिंह नरवरिया उम्र 32 साल निवासी ग्राम विजयगढ़ थाना गोरमी के घर से 55 लीटर हाथ भट्टी की बनी देशी शराब व शराब बनाने के बर्तन डेगची मटका, लेजम आदि कुल कीमती 14 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया हैं। आरोपी के विरुद्ध अ.क्र. 34/22 धारा 34/2 आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से हीं पांच अपराध पंजीबद्ध है। उपरोक्त कार्यवाहीं में थानाप्रभारी गोरमी निरीक्षक सुरेश शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक पूरन सिंह, आरक्षक योगेश तोमर, आरक्षक उमेश श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ