म्रतक महिला को बताया बे-औलाद फर्जी दत्तक पुत्र बनकर हड़पी 3 हैक्टेयर कृषि भूमि

  • *म्रतक महिला को बताया बे-औलाद फर्जी दत्तक पुत्र बनकर हड़पी 3 हैक्टेयर कृषि भूमि ।* 
  • *मामला भिण्ड जिलेकी लहार तहसील का*
*मुकेश शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष डेमोक्रेटिक प्रेस क्लब(म.प्र)*9617222262*

सांकेतिक चित्र

/भिण्ड। लालच इंसान को अन्धा बना देता है जिसके चलते उस लालची इंसानको कुछ दिखाई नहीं देता है ! इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए भिण्ड जिले की लहार तहसील में एक मामला सामने आया है जिसमें एक महिला को बे औलाद बताकर महिला के देवर के लड़के ने  अवैध तरीके से खुद को दत्तक पुत्र बताकर जमीन अपने नाम कराली जिसमें प्रशासनिक अमले कि मिली भगत सपष्ट   दिखाई पड़रही है क्योंकि कि बिना जांच पड़ताल के आखिर कैसे असल वारिश की तीन हैक्टेयर जमीन किसी नकली दत्तक पुत्र के नाम कर दी ? भिण्ड जिले की लहार तहसील के दबोह गांव मे रहने वाली स्थानीय निवासी नीलम कुरचानिया पत्नी रमाशंकर कुरचानिया की नानी सेवा रानी निवासी चोरई की मृत्यु दिनांक 4 मार्च 2012को हो गई इस तरह नीलम की माँ सोमबती जो कि सेवा रानी की इकलौती पुत्री थीं सेवा रानी की   इकलौती वैध वारिश हुईं चूंकि सोमवती जिनकी ससुराल बरेही में थी नीलम की मां थीं  सोमवती थी देहान्त सेवरानी  पूर्व मे ही वर्ष 2018 मे हो चुका है और सोमवती के वारिश दो पुत्र एवं चार पुत्रियां हैं जिनमें राजेन्द्र,  देवेंद्र, गुड्डी,राजेश्वरी, सोना एवं  नीलम हैं परंतु सेवरानी के देवर के पोते ने  जालसाजी कर  प्रशासन से सांठगांठ करके सेवारानी को बे औलाद दर्शाकर जमीन अपने नाम कराली जाहिर है बगैर प्रशासन की मिलीभगत से नीलम की नानी के देवर के पोते नीतू पुत्र शिवनारायन शर्मा ने नीलम की नानी को निःसन्तान कैसे बता दिया?और उनकी तीन हेक्टेयर जमीन कैसे खुद को दत्तक पुत्र बताकर अपने नाम करवा ली? जिसकी शिकायत नीलम ने लहार से लेकर भोपाल तक कर दी है ।क्या अब नीलम को इन्साफ मिल पाएगा ? क्योंकि वर्षो बीत जाने के बाद प्रशासन की कार्यवाही शिफर है और पीड़ित महिला दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।(नोट महिला का म्रत्यु दिनांक 4 मार्च 2012 पढ़ा जाये)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ