निगम मण्डल नियुक्तियों में दिखाई देता है सिंधिया का रसूख ,भाजपाई नजर आए बौने !


भोपाल । लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मप्र सरकार में निगम मंडलों में नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है । आज सरकार ने जो नियुक्तियां उसमे से ज्यादातर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों के खाते में गई । उप चुनाव में हारकर विधायकी गंवाने वाले सभी सिंधिया समर्थकों का एक साथ ही पुनर्वास कर दिया गया।
सरकार बनने के साथ ही निगम मंडलों में नियुक्तियों को लेकर अटकलें चल रहीं थी लेकिन हो नहीं पा रहीं थी पहले माना जा रहा था कि अंचल के कुछ भाजपा नेताओ का पुनर्वास होगा और कुछ सिंधिया समर्थक एडजस्ट होंगे । लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार सरकार ने नियुक्तियां की लेकिन ग्वालियर चम्बल के सभी नियुक्त सभी सिंधिया समर्थक है । इन सभी ने कांग्रेस के खिलाफत बगावत करके कमलनाथ सरकार गिराने में महती भूमिका अदा की थी और कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा टिकिट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे । तब से इनके पुनर्वास की अटकलें लग रहीं थी ।
आज निकले नियुक्ति आदेशो के अनुसार महिला बाल विकास मंत्री रह चुकीं श्रीमती इमरती देवी को लघु उद्योग निगम का चेयरमैन बनाया गया है जबकि मुरैना से विधायक का उप चुनाव हार चुके रघुराज सिंह कंसाना को पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है । इनके अलावा पीएचई मंत्री रहे एदल सिंह कंसाना को एमपी एग्रो का चेयरमैन बनाया गया है । इनके अलावा रणवीर जाटव, जसवंत जाटव और मुन्नालाल गोयल की भी ताजपोशी हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ