दबोह - कस्वा दबोह में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित स्वतंत्र मंडी की घोषणा अभी तक पूरी नही हो पाई है ,,वही दबोह उपमंडी की 27 वीघा जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है ,जिसको लेकर पत्रकारों द्वारा लगातार खबरे प्रकाशित होने के बाद लहार विधायक डॉ गोविन्द सिंह ने भी यह मामला संज्ञान में लिया है ,जिसको लेकर दबोह क्षेत्र के किसानों के बीच नगर के विकास के लिए स्थानीय रेस्ट हाऊस पर शनिवार दोपहर 12:00 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है ,,जिसमें सभी पार्टी एवं दल के नागरिक, किसान भाई एवं नगर विकास हेतु शुभचिन्तक नागरिकों को एवं पत्रकारों के बीच नवीन मंडी के सबंध में चर्चा होगी

0 टिप्पणियाँ