नवरात्र के पहले दिन, पीताम्बरा शक्तिपीठ पर उमड़े श्रद्धालु



दतिया – कल सर्व पित्र मोक्ष अमावस के साथ पूर्वजो की विदाई हुई और आज गुरुवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई। इसके साथ ही 2-3 माह तक चलने वाले त्यौहारी सीजन की भी शुरुआत हो गई।
आज शारदीय नवरात्र के पहले दिन विश्व विख्यात तांत्रिक एवं अध्यात्म पीठ श्री पीताम्बरा मंदिर सुबह 5 बजे से भक्तो की आवाजाही शुरू हो गई अब पूरे 9 दिन पीठ और जप तप आराधना का कार्य होगा। नवरात्र में देश के कोने कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है आमजनों के अलावा व्हीआईपी भी बड़ी संख्या में पीतांबरा पीठ पहुंचते है।
यहां लाखों की तादात में भक्त आते है इस बार चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। 3 डीएसपी रेंक के 5 टीआई ओर कुल 170 पुलिस जवान पीठ पर सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गए है। वही पीठ प्रबन्धन ने भी कुछ नियम बनाये है
नवरात्र पर पीठ की व्यवस्थाओं के बारे में बताया कि श्रद्धालुओं का उत्तरद्वार और मुख्य द्वार से प्रवेश रहेगा। पश्चिम द्वार से विशिष्ट व अतिविशिष्ट अतिथियों का प्रवेश रहेगा। मोबाइल, अगरवत्ती, दीपक आदि नहीं ले जा सकेंगे। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ