कृषि उपज मंडी बिभाग की जमीन पर अतिक्रमण प्रबंधन संचालक ने जांच दल किया गठित

देवानंद नायक (साकांक्ष न्यूज़)


➖➖➖➖➖➖➖➖
भिंड
 दबोह कस्वे में संचालित कृषि उपज उप मंडी  मंडी प्राइबेट जगह में संचालित की जा रही है।साथ ही कृषि उपज उप मंडी का कार्यालय भी किराए की भबन में संचालित किया जा रहा है।जिससे दबोह क्षेत्र के 56 गांवो से आने बाले किसानों को सुबिधाये नही मिल पा रही है।प्रशाशन की इस लापरबाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।उपमंडी में असुविधाओं का अंबार लगा हुआ है।उपमंडी में छाव,शीतल जल,भोजन,की कोई भी ब्यवस्था नही है।बरसात में मंडी में दलदल मच जाता है जिससे किसानों को अनाज बेचने में भारी परेशानी होती है। प्रशासन द्वारा कृषि उपज उप मंडी निर्माण के लिये जो शासकीय भूमि चयनित की है। उस पर रसूबेदारो ने पेड़ लगाकर अतिक्रमण कर लिया है।प्रशासन की आँखों मे धूल झोंककर शासकीय जमीन को प्लाटिंग भी की जा रही है।जिसको लेकर अक्टूबर के अंक में "किराए की जमीन पर कृषि उपज उप मंडी बिभाग की जमीन पर अतिक्रमण" शीर्षक की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया।जिसको लेकर खबर का असर  हुआ किराए की जमीन पर कृषि उपज उप मंडी विभाग की जमीन पर अतिक्रमण प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल ने संज्ञान लेते हुए इंजीनियर जांच दल गठित किया ।इसको संज्ञान में लेते हुए मंडी बोर्ड प्रबंध संचालक भोपाल द्वारा इंजीनियर जांच दल गठित किया जिसमें भोपाल से टीम आई और 27 बीघा भूमि पर अतिक्रमण है उसकी जांच की भोपाल से आए जांच दल द्वारा बताया गया कि कि मामला हाईकोर्ट में होने के वजह से लंबित था हाईकोर्ट ने मंडी बोर्ड के हित में फैसला सुनाया है हम लोगों ने अपनी जांच कर ली है अति शीघ्र ही इस में नवीन सुंदर एवं सर्व सुविधा युक्त उप मंडी  का निर्माण किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ