Datiya News :टीकाकरण महा अभियान के तहत् दिखा लोगों में उत्साह




  • टीकाकरण महा अभियान के तहत् दिखा लोगों में उत्साह
  • सायं 6 बजे तक लगे 16 हजार 500 से अधिक टीके

दतिया, 17 सितम्बर 2021/ टीकाकरण महा अभियान के तहत् जिले के नागरिक टीका लगवाने के प्रति काफी उत्साहित नजर आये। जिले में 16 हजार 500 से अधिक टीके लगे।
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित टीकाकरण महा अभियान के दौरान सभी आयु वर्गो के लोगों ने जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया था वह टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचकर कोरोना से बचाव हेतु प्रथम लगवाया। जबकि ऐसे लोग जिन्हें पहला टीका तो लग चुका था लेकिन दूसरे टीके की तिथि भी ड्यू थी उन्होंने द्धितीय टीका लगवाया।
कलेक्टर श्री संजय कुमार ने टीकाकरण महा अभियान के दौरान जिले में पात्र व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे इसके लिए सतत् समीक्षा कर प्रत्येक टीकाकरण केन्द्रों के लिए सेक्टर अधिकारी भी नियुक्त किए गए।
लोगों में टीकाकरण के प्रति इतना उत्साह था कि कल से जिले में हो रही लगातार वर्षा भी उनके उत्साह को कम नहीं कर सकी। टीकाकरण के कार्य में लगे टीकाकरण दल के सदस्यों सहित सेक्टर अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों एवं समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ लोगों को टीकाकरण के लिए घरों से निकलकर टीकाकरण केन्द्रों तक पहुंचाया। जिले में शाम 6 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 हाजर 561 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
क्रमांक 206

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ