*आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी हुआ बरामद*
भिण्ड। देहात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है, जिनसे तीन चोरियों का खुलासा होने के साथ ही चुराया गया माल भी बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। देहात थाना प्रभारी रामबाबू यादव को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी, कि क्षेत्र में घटित चोरी की वारदातों में संलिप्त तीन शातिर चोर इलाके में देखे गए हैं। इस पर रामबाबू यादव ने *एसआई विजय शिवहरे* सहित अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी, तो वहां मौजूद तीन युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पहले से ही मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर धरदबोचा। पुलिस द्वारा पकड़े गए युवकों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल किया पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी इशाक खान पुत्र चुन्नी खान निवासी महावीर नगर भिण्ड, देनी उर्फ सबुद्दीन खान पुत्र खिलाडी खान निवासी महावीर नगर, भूरे खान पुत्र शहजाद खान निवासी ग्राम बारह थानां असवार हाल ग्राम बरेटा थानां महाराज पुरा ग्वालियर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है
*यह माल हुआ बरामद*
पुलिस द्वारा पकड़े गए नकबजनों की निशानदेही पर चुराए गए सोने के दो मंगलसूत्र, चांदी की करधोनी, तीन जोड़ी पायल, सोने की बाली बरामद कर ली हैं। तीनो आरोपी बेहद शातिर हैं, जिनसे पुलिस द्वारा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ