दिल्ली में करोड़ों के बैंक फ्रॉड का मामला।
भिण्ड:– भिण्ड जिले में आज सीबीआई ने दो जगह छापा डाला है, जानकारी के अनुसार खुद को सिंधिया समर्थक एवं प्रभारी मंत्री गोविंद राजपूत का बेहद करीबी कहने वाले कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह कुशवाह के भारौली तिराहे स्थित मकान एवं पैतृक गांव सरनाम सिंह का पुरा नुंहाटा में सीबीआई ने छापा मारा जिसमें हरवीर सिंह छिपते छिपते रफूचक्कर हो गये है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरवीर सिंह कुशवाह जो कि दिल्ली मे रहकर अनैतिक कार्यों में लिप्त होकर अवैध जरियों से पैसे कमाकर भिण्ड में राजनैतिक पृष्ठभूमि तैयार करने में लगे हुये थे,जनचर्चा में इसके गलत कार्यों में लिप्त होने की चर्चाएं अक्सर सामने आती रहती थीं लेकिन इन चर्चाओं पर विराम तब लग गया जब सीबीआई की एक विशेष टीम ने भिण्ड आकर हरवीर सिंह के भारौली बाईपास स्थित मकान एवं सरमन सिंह का पुरा में रेड की,जिसकी सूचना लगते ही कथित भाजपा नेता हरवीर सिंह रफूचक्कर हो गये हे, सूत्रों के हिसाब से हरवीर सिंह ने दिल्ली में फर्जी बिल्डर बनकर करोड़ों रुपये का बैंक फ्रॉड किया है,जिसकी भनक लगते ही उक्त मामला सीबीआई के हाथ मे सौंप दिया गया है जिसको लेकर सीबीआई ने भिण्ड स्थित हरवीर सिंह के यहां रेड की है। सूत्रों के मुताबिक भोपाल की तरफ भाग जाने की खबर है।खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है

0 टिप्पणियाँ