लहार. ग्राम मेंहरी में गौ संवर्धन पर्यावरण संरक्षण के विषय पर चर्चा हेतु ग्रामीणों द्वारा ग्राम चौपाल के कार्यक्रम का आयोजन रखा गया कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित गौ रक्षा संगठन संस्थापक संतोष चौहान ने गाय के विषय पर बोलते हुए कहा कि भयानक बीमारियों के प्रकोप एवं अशांति टेंशन अवसाद जैसे मानसिक रोगों एवं उनके नकारात्मक दुष्प्रभावों से समाज को गौ माता बचा सकती है इस आधुनिक युग में लोग दौलत शोहरत के लिए रात दिन भाग दौड़ कर रहे हैं धन दौलत ऐसो आराम के सभी सुख साधनों को जुटाने के बाद भी व्यक्ति प्राण घातक रोगों से पीड़ित हो रहा है अशांति टेंशन अवसाद जैसे मानसिक रोगों से ग्रस्त होकर गृह क्लेश हत्या आत्महत्या जैसे अपराध जैसी घटनाओं को घटित कर रहा है प्राण घातक रोगों का स्थाई समाधान और सच्ची मानसिक शांति का उपाय दुनिया के किसी डॉक्टर के पास नहीं है सच्ची सुख शांति और आरोग्य को प्रदान करने वाली गौमाता ही इस पृथ्वी पर देव स्वरूप सर्वश्रेष्ठ प्राणी के रूप में मौजूद है गौमाता के स्पर्श मात्र से हमें सकारात्मक ऊर्जा एनर्जी प्राप्त होती है शास्त्र मतानुसार गोसेवा ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ पूजा है अत्यंत पुण्य को प्रदान करके मुक्ति मोक्ष को प्राप्त कराने वाली है संतोष चौहान पर्यावरण के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि शुद्ध वायु प्राप्त करने के लिए पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक है ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का अभियान चलाया जाए तभी जल संकट एवं दूषित वायु के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है धरती पर शुद्ध वायु और ऑक्सीजन का संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जो आगामी पीढ़ी के जीवन के लिए बहुत बड़ा खतरा बन रहा है ग्रामीणों ने गौ सेवा के साथ गांव के मंदिर स्कूल खेत खलियान आदि के साथ सार्वजनिक स्थानों पर वृक्ष लगाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में रघुराज सिंह चौहान लाखन सिंह बैजनाथ सिंह प्रहलाद सिंह बाबू सिंह जितेश शर्मा मनोज यदुनाथ आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ