कोरोना महामारी में सुरक्षा कवच है योग-विरथरिया*

*

आज सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत की पहल पर समस्त देशों में योग कार्यक्रम को बड़ी ही धूमधाम से प्रायोजित किया जा रहा है।भारत के लोगों ने ही योग से दुनिया को परिचित करवाया है एवं इस विद्या का प्रचार प्रसार भी किया है। वर्तमान में जब वैश्विक कोरोना महामारी चरम पर थी तब योग भी एलोपैथी के साथ साथ कारगार सिद्ध हुआ है। योग हमें शारीरक एवं मानसिक रूप से दुरुस्त तो बनाता ही है एवं यह हमें तनाव व नकारात्मकता से भी दूर रखता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है जिससे हमें बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। यह हमें रचनात्मक एवं क्रियात्मक भी बनाता है। यह बात नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन एवं संघभूमि सेवा समिति मोरखी बड़ी के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में योगगुरु विवेक बिरथरिया ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में कहीं साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट संजीव नायक ने भी योग पर प्रकाश डाला एवं मध्यप्रदेश सरकार के महावैक्सीनशन कार्यक्रम के बारे में भी लोगो को वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया एवं घर के प्रत्येक सदस्य को वेक्सीन लगवाने की अपील भी की।कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र संगठन के पूर्व ब्लॉक कॉर्डिनेटर एवं संगठन के अध्यक्ष रोहित गौर,ब्लॉक कॉर्डिनेटर आदर्श हेमंत कनेरिया भूपेंद्र,सूरज,शिवम ,चिराग,विवेक राठौर,अमन मिश्रा, अरुण पाल, जुबेर खान,शिबू पठान आदि युवा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ