जनपद पंचायत सी.ई.ओ आलोक प्रताप सिंह ईटोरिया एवं थाना निरीक्षक प्रमोद साहू ने किया ग्राम पंचायतो में वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण*

जितेंद्र यादव
➖➖➖➖➖➖➖➖
-  दबोह -योग दिवस पर बेकसिनेशन कार्यक्रम महा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसको लेकर जनपद सी. ई.ओ आलोक इटोरिया ,नगर निरीक्षक प्रमोद साहू ,पीसीओ सुरेश लहारिया ने दबोह क्षेत्र की पंचायतों मे बनाये गये बेकसिनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया। जिसको लेकर,देवरीकला,छिवावली दबोह,बरथरा,जाखोली,अमाह आदि पंचायतो में पहुँचकर सरपंचों, पंचों व गणमान्य नागरिकों से बेकसिनेशन को लेकर चर्चा की साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि  COVID 19 बैक्सीन 18 वर्ष से अधिक आयु बाले व्यक्तियों को वैक्सीन का टीकाकरण लगना शुरू हो गया है दिनांक 21 जून को बैक्सीन महापर्व पर आप सभी नगर एवं क्षेत्रवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में बैक्सीन सेंटर पर पहुँच कर टीका अवश्य लगवाये,साथ ही शासन की  गाइडलाइंस का पालन करे मास्क,सोशल डिस्टेंसिंग
सेन्टाइजर का प्रयोग करते रहे*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ