राष्ट्र के लिए 745 साधुओं का बलिदान ऐतिहासिक- हिन्दू महासभा ने दी श्रद्धांजलि

 
========================
महंत रामसेवक दास जी को 1857 स्वतंत्रता संग्राम स्मृति सम्मान से किया सम्मानित
=========================
शहीद स्तंभ के लिए भूमि शासन दे तो हिन्दू महासभा निर्माण को तैयार-भारद्वाज 
########################
ग्वालियर 18 जून अखिल भारत हिन्दू महासभा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया, इस पवित्र दिवस पर परम हैरानी पीठाधीश्वर श्रद्धेय महत श्री राम दास जी महराज को केसरिया पगड़ी श्रीफल शाल भेंट कर "1857 स्वतंत्रता संग्राम स्मृति सम्मान" से  हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारदाज के मुख्य अतिथि में सम्मानित किया। साथ ही इस युद्ध में बलिदान हुए 745 साधु संतो के सम्मान में बलिदान स्तंभ बनाने की मांग की।
      समारोह को संबोधित करते हुए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि यदि प्रशासन स्तंभ बनाने में अक्षम है तो भूमि का निर्धारण करे, हिन्दू महासभा अपने निजी योगदान से स्तंभ निर्माण कराने के लिए तैयार हैं।
 संचालन समाजसेवी रामबाबू कटारे ने किया 
प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी ने कहा कि आज हमारी युवा पीढ़ी  फिल्मी पात्रों के आचरण का अनुसरण कर लव जिहाद और नैतिक पतन का शिकार हो रही है,वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान और पराक्रम से प्रेरणा लेकर राष्ट्र भक्त और पराक्रमी बन सकती है।
प्रदेश मीडिया प्रवक्ता हरिदास अग्रवाल जी ने कहा कि आज़ादी के बाद सत्ता में बैठे नेताओं द्वारा आज़ादी के लिए बलिदान हुए असली महानायकों की अनदेखी की गई और हमारे असली इतिहास को छिपाकर राष्ट्र और राष्ट्र नायकों के साथ छल किया गया।
        समारोह को समाजसेवी अशोक जैन,
हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सैन 
संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने भी वीरांगना लक्ष्मीबाई की जीवन दर्शन कराते हुए 745 साधू संतों के शौर्य का ब्यखान करते हुए विचार व्यक्त किए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी,प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सैन, प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष हरीदास अग्रवाल, सम्भाग अध्ययन पवन गुप्ता, सम्भाग महामंत्री मनोज जाटव,सम्भाग संगठन मंत्री मुकेश बघेल, जिला उपाध्यक्ष बंटी गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष महेश गुजराती, जिला मंत्री रामनिवाश कंषाना, आकाश पाल, संदीप नारवारे, मनमंथ कुशवाह, नरेंद्र जाटव,मलखान सोनी,सचिन पाल,विक्रांत गुर्जर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ