पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज, इन धाराओं के तहत अपराध हुआ रजिस्टर्ड,






पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ धारा 188 और डिजास्टर मैनेजमेंट की धारा 54 की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। कमलनाथ के ऊपर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप है।

बीजेपी ने क्राइम ब्रांच को कमलनाथ के खिलाफ अपराध दर्ज करने का ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन सौंपने के कुछ घंटे बाद ही कमलनाथ के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया।

आपको बता दें भाजपा नेता आज भोपाल क्राइम ब्रांच पहुंचे थे और उन्होंने पुलिस को डेढ़ पेज का ज्ञापन सौंप था। जिसमें मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर सहित तकरीबन दर्जन भर नेताओं के हस्ताक्षर थे। ज्ञापन में कहा गया है कि कमलनाथ ने प्रेस कान्फ्रेंस में कोरोना को इंडियन वैरिएंट कहकर देश की छवि को धूमिल करने का काम किया है। इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने कमलनाथ पर वर्चुअल मीटिंग में आग लगाने जैसा बयान देकर जनता के मध्य भय उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का कहना था कि कमलनाथ ने इंडियन वैरियंट और किसानों को भड़काने वाला बयान जो दिया है यह देशद्रोही की श्रेणी में आता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ